नमस्कार,
आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हम-आप बहुत कुछ पीछे छोड़कर आगे बढ़ते जाते हैं. हम अपने समाज में हो रहे सामजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक बदलावों से या तो अनजान रहते हैं या जानबूझकर अनजान बनने की कोशिश करते हैं. हमारी यह प्रवृत्ति हमारे परिवार, समाज और देश के लिए घातक साबित हो सकती है. अपने इस चिट्ठे (Blog) "समाज की बात - Samaj Ki Baat" में इन्हीं मुद्दों से सम्बंधित विषयों का संकलन करने का प्रयास मैंने किया है. आपके सुझावों का हार्दिक स्वागत रहेगा...कृष्णधर शर्मा - 9479265757

गुरुवार, 29 दिसंबर 2011

हमारा भारत देश

प्रश्न – राष्ट्रध्वज की लम्बाई और चौड़ाई का अनुपात क्या है?
उत्तर -  राष्ट्रध्वज की लम्बाई और चौड़ाई का अनुपात 3:2 है।

प्रश्न – राष्ट्रध्वज में कितने रंग होते हैं?
उत्तर -  राष्ट्रध्वज में चार रंग होते हैं – ऊपर केसरिया, मध्य में सफेद, नीचे हरा तथा सफेद रंग के बीच बना नीले रंग का अशोक चक्र।

प्रश्न – हमारा राष्ट्रीय चिह्न क्या है?
उत्तर -  हमारा राष्ट्रीय चिहन्ह सारनाथ वाराणसी स्थित अशोक के सिंह स्तम्भ के शीर्ष की अनुकृति है।

प्रश्न – हमारा राष्ट्रीय आदर्श वाक्य (National Motto) क्या है?
उत्तर -  हमारा राष्ट्रीय आदर्श वाक्य (National Motto) मुण्डकोपनिषद से उद्धृत सूत्र “सत्यमेव जयते” है।

प्रश्न – हमारा राष्ट्रगान क्या है?
उत्तर -  हमारा राष्ट्रगान “जन गण मन” है जो कि रवीन्द्रनाथ टैगोर रचित कविता है।

प्रश्न – हमारा राष्ट्रगीत क्या है?
उत्तर -  हमारा राष्ट्रगीत बंकिमचंद रचित “आनन्दमठ” से उद्धृत “वन्दे मातरम्” है।

प्रश्न – हमारा राष्ट्रीय पंचांग कौन सा है?
उत्तर -  हमारा राष्ट्रीय पंचांग ग्रैगेरियन कैलेण्डर के साथ शालिवाहन शक संवत् पंचांग है।

प्रश्न – हमारे राष्ट्रीय पर्व कौन से हैं?
उत्तर -  हमारे राष्ट्रीय पर्व हैं स्वतन्त्रता दिवस (15 अगस्त), गणतन्त्र दिवस (26 जनवरी) और गांधी जयन्ती (2 अक्टूबर)।

प्रश्न – हमारा राष्ट्रीय पशु क्या है?
उत्तर -  हमारा राष्ट्रीय पशु बाघ है।

प्रश्न – हमारा राष्ट्रीय पक्षी क्या है?
उत्तर -  हमारा राष्ट्रीय पक्षी मयूर है।

प्रश्न – हमारा राष्ट्रीय पुष्प क्या है?
उत्तर -  हमारा राष्ट्रीय पुष्प कमल है।

प्रश्न – हमारा राष्ट्रीय खेल क्या है?
उत्तर -  हमारा राष्ट्रीय खेल हॉकी है।

प्रश्न – हमारा राष्ट्रीय वृक्ष कौन सा है?
उत्तर -  हमारा राष्ट्रीय वृक्ष वट वृक्ष (बरगद का पेड़) है।

प्रश्न – हमारा राष्ट्रीय फल कौन सा है?
उत्तर -  हमारा राष्ट्रीय फल आम है?

प्रश्न – हमारी राष्ट्रीय नदी कौन सी है?
उत्तर -  हमारी राष्ट्रीय नदी गंगा है।

प्रश्न – हमारा राष्ट्रीय अभिवादन क्या है?
उत्तर - हमारा राष्ट्रीय अभिवादन नमस्ते है।

1 टिप्पणी: